प्रस्तुत पुस्तक सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परीक्षण का पंचम नवीन परिमार्जित संस्करण (Fifth Revised Edition) प्रस्तुत करके मैं अत्यन्त हर्ष का अनुभव कर रहा हूँ। मैं अपने सभी विद्यार्थियों और शिक्षक मित्रों का हदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने पुस्तक को सराहा और पसन्द किया है।
भविष्य में आने वाली परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पुस्तक के सभी अध्यायों को संशोधित किया गया है। नए प्रकार के प्रश्नों तथा नई ट्रिक्स का पुस्तक में जगह-जगह पर समावेश किया गया है। वर्ष 2022-23 से SSC की मुख्य परीक्षा में भी रीजनिंग को सम्मिलित किया गया है। SSC की मुख्य परीक्षा को भी ध्यान रखकर सभी अध्यायों में उन प्रश्नों का भी समावेश किया गया है, जो मुख्य परीक्षा के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। यह पुस्तक SSC की सभी परीक्षाओं को (प्रारम्भिक तथा मुख्य परीक्षा को) ध्यान में रखकर बनायी गयी है। SSC की मुख्य परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर पुस्तक में दो नए अध्याय जोड़े गए हैं-
- असमानता (Inequality)
- कारण और प्रभाव (Cause and Effect)
उपरोक्त इन अध्यायों में विगत परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों तथा भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में पूछे जा सकने वाले प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है।
पुस्तक के चतुर्थ संस्करण में प्रतियोगी परीक्षाओं के नवीन पाठ्यक्रमों को देखते हुए, निम्न महत्त्वपूर्ण पाठों का पुस्तक में समावेश किया गया था–
- कथन एवं पूर्वधारणाएँ (Statements and Assumptions)
- कथन एवं तर्क (Statements and Arguments)
- कथन पर्याप्तता (Data Sufficiency)
- स्पेशियल तर्कशक्ति (Spatial Reasoning)
मेरे इस प्रयास को सभी पाठकों ने बहुत सराहा। उपरोक्त पाठों में स्पेशियल तर्कशक्ति (Spatial Reasoning) एक नया विषय है, इसका विवरण बहुत कम मिलता है। अतः यह पाठ पुस्तक की विशेषता है।
इस पुस्तक को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि यह लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम परिपूर्ण करे।
मैं, श्रीमती पी. सिंह, अपनी पुत्री सिद्धि सिंह एवं मनस्वी सिंह का पुस्तक के लेखन में सहयोग एवं शोधन करने का तथा वीवा ग्रुप के सम्पादक नीरज पाठक के सहयोग का धन्यवाद करता हूँ।
आपके सुझाव एवं प्रशंसा दोनों को आमंत्रित करता हूँ। आप इसे मेरे ई.मेल (kps.ps.author.educator@gmail.com) पर भेज सकते हैं।
के.पी. सिंह
विषय-सूची
भाषिक (Verbal)
Chapter 1. सादृश्यता परीक्षण (Analogy Test)
Chapter 2. वर्गीकरण (Classification)
Chapter 3. श्रेणी क्रम (Series)
Chapter 4. सांकेतिक भाषा परीक्षण (Coding – Decoding Test)
Chapter 5. वर्णमाला परीक्षण (Alphabet Test)
Chapter 6. शब्द निर्माण (Word Formation)
Chapter 7. दिशा परीक्षण (Direction Test)
Chapter 8. रक्त सम्बन्ध (Blood Relation)
Chapter 9. क्रम परीक्षण (Ranking Test)
Chapter 10. क्रम व्यवस्था (Order Test)
Chapter 11. शब्दों का तार्किक क्रम (Logical Sequence of Words)
Chapter 12. गणितीय संक्रियाएँ (Mathematical Operations)
Chapter 13. असमानता (Inequality)
Chapter 14. अंकगणितीय तर्कशक्ति (Arithmetical Reasoning)
Chapter 15. औपबंधिक संख्या/अशक्षर ज्ञात करना (Find the Conditional Number/Letter)
Chapter 16. लुप्त संख्या/अक्षर ज्ञात करना (Find the Missing Number/Letter)
Chapter 17. तार्किक वेन आरेख (Logical Venn Diagram)
Chapter 18. न्याय निगमन (Syllogism)
Chapter 19. कथन एवं निष्कर्ष (Statements and Conclusions)
Chapter 20. कैलेण्डर (Calendar)
Chapter 21. घड़ी (Clock)
Chapter 22. पासा (Dice)
Chapter 23. घन और घनाभ (Cube and Cuboid)
Chapter 24. आकृति विभाजन (Division of Figures)
Chapter 25. आव्यूह एवं संख्या सारणी (Matrix and Number Table)
Chapter 26. आयु सम्बन्धी प्रश्न (Problems on Ages)
Chapter 27. पहेली परीक्षण (Puzzle Test)
Chapter 28. कथन एवं पूर्वधारणाएँ (Statements and Assumptions)
Chapter 29. कथन एवं तर्क (Statements and Arguments)
Chapter 30. कथन पर्याप्तता (Data Sufficience)
Chapter 31. कारण तथा प्रभाव (Cause and Effect)
अभाषिक (Non-Verbal)
Chapter 1. श्रृंखला (Series)
Chapter 2. सादृश्यता परीक्षण (Analogy Test)
Chapter 3. वर्गीकरण (Classification)
Chapter 4. दर्पण प्रतिबिम्ब (Mirror Images)
Chapter 5. जल प्रतिबिम्ब (Water Images)
Chapter 6. कागज मोड़ना (Paper Folding)
Chapter 7. कागज काटना (Paper Cutting)
Chapter 8. आकृति पूर्ति (Complete the Figure)
Chapter 9. सन्निहित आकृतियाँ (छिपी आकृति ज्ञात करना) (Hidden Figures)
Chapter 10. समान गुणों वाली आकृतियों का समूहीकरण (Grouping of Identical Figures)
Chapter 11. आकृति आव्यूह (Figure Matrix)
Chapter 12. आकृति निर्माण (Figure Formation)
Chapter 13. आकृतियों का तार्किक क्रम (Logical Sequence of Figures)
Chapter 14. आकृति श्रृंखला में नियम का पालन (Rule Detection of Figure Series)
Chapter 15. बिन्दु स्थिति (Dot Situations)
Chapter 16. आकृति का घूर्णन (Rotation of a Figure)
Chapter 17. स्पेशियल तर्कशक्ति ( स्थानिक तर्क ) (Spatial Reasoning)
निचे दिए गए हैं अंश इस किताब के जिसमे हमारे अलग अलग अध्याय के विवरंड हैं इसी के साथ SSC 2024 एवं 2025 के प्रश्न व्याख्यात्मकः हल सहित के भी अंश दिए गए हैं l
यह किताब राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) एवं कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओ (CGL Exam, 10+2 Level Exam, Matric Level Exam, Multitasting Exam, GD, CPO Exam, JE Exam), बी.एड., वी.डी.ओ., रेलवे पुलिस तथा अन्य सभी समकक्ष प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए उपयोगी हैं l
संपूर्ण विवरण, अध्यायवार जानकारी और लेखक की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।